[ 2020 में ] What Is The Operating System in Hindi - ऑपरेटिंग सिस्टम क्या होता हैं?

Operating System in hindi Definition : Operating system विशेष programs का ऐसा समूह है जो computer की क्रियाओं का संचालन करता है और computer की क्रियाओं को एक प्रोग्राम से दूसरे में स्थानांतरित करके गति प्रदान करता है । Computer , operating system की सहायता से स्वयं के क्रियाओं की भी निगरानी रखता है और program सम्मिलित रूप से अन्य application program के कार्यो को बाँटता है ।

Operating System in Hindi - ऑपरेटिंग सिस्टम क्या होता हैं?

यह अन्य सभी program के कार्यों के निर्देशों को मशीन के समझने योग्य बनाता है यह computer के सभी गतिविधियों के संचालन और नियंत्रण के अलावा कम्प्यूटर में प्रविष्ट किए जाने वाले data और आउटपुट किये जाने वाले परिणाम को भी एक device से दूसरे में स्थानांतरित करता है ।

Operating System in Hindi


Operating system यह सुनिश्चित करता है । कि प्रक्रिया के लिए प्रविष्ट प्रोग्राम अपने कार्यों को क्रमानुसार संपन्न कर सकता है या नहीं और computer में उपलब्ध संसाधन इस प्रोग्राम के लिए उपलब्ध है या नहीं ।

वे computer जिसमें एक से अधिक user एक साथ कार्य करते हैं उसमें operating system सभी users की वैधता की जांच करता है और केवल वे user इस computer पर कार्य कर सकते हैं । जिन्हें एक password प्रदान किया गया है जिससे वे वैध माने जाते हैं । Operating system के बिना computer में कोई भी अन्य program कार्य नहीं कर सकता ।


" जिस प्रकार मानव शरीर में रक्त शरीर की सभी क्रियाओं के संचालन में सहायक है उसी प्रकार operating system computer की संचालन में सहायक होता है । " अर्यात् operating system computer का रक्त है । Operating system एक ऐसा system software है जो computer को process के द्वारा उपयोग करने की स्थिति में लाता है , जिसे ' Booting ' कहा जाता है ।

Operating system in hindi loading ( Booting Process )


Computer को on करने पर सबसे पहले उसकी स्थायी memory RAM में उपस्थित BIOS ( Basic Input Output System ) IC ( Integrated Circuit ) के द्वारा सभी device की जांच की जाती है , इस प्रक्रिया को POST ( Power on Self Test ) कहते हैं । इसके बाद disk पर उपस्थित operating system , RAM ( memory ) में स्टोर हो जाता है साथ ही MS - DOS की मुख्य file का क्रियान्वयन हो जाता है ये फाइलें निम्न हैं
Operating system in hindi loading ( Booting Process )
: - command.com , IO.sys , ms dos . sys , config . sys , himen . sys etc . अंत में computer की screen पर ms dos prompt दिखाई देता है या windows open हो जाता है ।

इस प्रकार OS का computer में स्वतः ही memory में संग्रहित हो जाना , " Booting " कहलाता है । जिस disk में booting command . com , IO . sys and ms - dos . sys फाइलें संग्रहित होती है उसे booting disk कहा जाता हैं ।

function of operating system in Hindi


Function of Operating System : प्रयोग होने वाले सभी प्रकार के computer चाहे वह छोटे आकार का computer जैसे mobile phone ( pocket pc ) हो या बड़े आकार का super computer सभी को कार्य करने के लिए operating system की आवश्यकता होती है । Operating system एक ऐसा program होता है जो hardware को यह बताता है किउसे किस प्रकार उपयोगकर्ता से संवाद करना है और कैसे Operating System hardware का इस्तेमाल करना है. ऐसे computer जिसका उपयोग एक से अधिक उपयोगकर्ता कर सकते हैंउसमें network operating system की आवश्यकता होती है । इस computer में अनेक यूजर एक साथ कार्य करते हैं इसलिए operating system सभी उपयोगकर्ता के कार्यों व आवश्यकताओं की टकराव की स्थिति को दूर करता है । Operating system के कार्यों को निम्न रूपों में वर्गीकृत किये जा सकते हैं :

i ) Assignment of system response


Operating system computer को चालु करने के साथ ही सबसे पहले memory ( RAM ) में load होता है । इसका कार्य computer की सभी क्रियाओं के लिए इसमें जुड़ी हुई प्रत्येक device को अपने नियंत्रण में लेकर उन्हें उनके क्षमता के अनुसार कार्य सौंप देता है । यह उपयोगकर्ता द्वारा दिये निर्देशों को पढ़ता है ।

ii ) Scheduling ofresources and jobs


Computer प्रणाली के devices के लिए दिये जाने वाले कार्यों की अनुसूची operating system तैयार करता है । Operating system यह निर्धारित करता है कि किस कार्य को पहले process कराना है और किसे के बाद process करना है । यदि process को बिना scheduling के किया जाये तो अनेक कार्य एक साथ एक सिस्टम में करने की स्थिति में किसी device का उपयोग जटिल हो जाता है ।

Operating system के द्वारा कार्यो के लिए scheduling निर्धारित करके कार्यों के सम्पन्न होने का क्रम निर्धारित कर सकते है । Operating system उपयोगकर्ता के कार्यों को दी गई प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करता है । Operating system के द्वारा scheduling से CPU के कार्य करने की गति पर Input / output की असमानता के प्रभाव को व्यवस्थित किया जाता है ।

iii ) Monitoring Activities


Process के दौरान computer system के गतिविधियों का operating system निगरानी करता है । वह किसी program में त्रुटि होने पर इन्हें निरस्त कर देता है इसी प्रकार input / output devices के लिए उपयोगकर्ता को तत्काल संदेश भी operating system देता है जब Multiuser ( अनेक उपयोगकर्ता ) का संचालन करने वाला operating system का इस्तेमाल कर रहे होते हैं तो यह प्रत्येक उपयोगकर्ता के कार्यों की निगरानी करके system को सुरक्षा प्रदान करता है । इससे operating system , unauthorized यूजर के सिस्टम के डाटा को एक्सेस से बचाता है।

Memory management : - Computer के कार्य गति को बढ़ाने के लिए operating system memory management करता है । यह विभिन्न प्रोग्राम के द्वारा प्रदत्त डाटा और सूचना को किस प्रकार memory में संग्रह करना है इसका management करता है । यह एक कार्य के संपन्न होने पर उसके data को memory से delete करके अगले कार्य से । संबंधित data को memory रखता है और यह कार्य लगातार करते रहता है ।

Types of Operating System in hindi


Computer के शुरुआत में Command based operating system जैसे : DOS , UNLX इत्यादि उपलब्ध थे परंतु जब इसक hardware की क्षमता कई गुना बढ़ गई तब GUI based operating system तैयार किया जाने लगा । कुछ प्रसिद्ध operating system निम्नलिखित हैं :

i ) MS - DOS ( Microsoft disk operating system )

ii ) PC - DOS ( personal computer disk operating system )

iii ) UNLX आते हैं

iv ) MS - WINDOWS NT

v ) WINDOWS 95 ,

vi ) WINDOWS 97 ,

vii ) WINDOWS 98 ,

viii ) WINDOWS 2000 ,

ix ) WINDOWS XP ,

x ) WINDOWS Vista ,

xi ) Windows 7,

xii ) Windows 10 इत्यादि ।

Types of Operating System in Hindi


Types of Operating System : Operating system मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं :

1 ) Single user operating system in hindi .


2 ) Multi user operating system in hindi .


Single user operating system : Single user operating system का प्रयोग उन कम्प्यूटर के लिए किया जाता है जिनके पास केवल एक ही terminal होता है । MS - DOS एवं PC - DOS , Single user operating system हैं । दोनों operating system को DOS के नाम से जाना जाता है । Android, IOS and Windows NT अन्य प्रसिद्ध single user operating system हैं जो microcomputers के लिए होते हैं ।

Multi user operating system : इस प्रकार के operating system का प्रयोग दोनों ही प्रकार के कम्प्यूटर ( Micro और Main frame ) में किया जाता है , जिसमें बहुत सारे terminals हो सकते हैं । वर्तमान में प्रसिद्ध multi user operating system है, Unix, NETWARE, MVS, OS/400, VMS, LINUX और WINDOWS 2008 इत्यादि।

Use of Operating System in Hindi


i ) Computing system में problems को solve करने के लिए operating system का प्रयोग किया जाता है । जोकि एक निर्धारित steps में solve करता है ।

ii ) किसी resources को control और allocate करने के लिए common functions प्रदान करता है ।

iii ) Operating system user से उसके language में और machine से machine language में कार्य करता है । यह user से commands को instructions के रूप में ग्रहण करता है और उसे machine के समझने योग्य form में convert करके CPU को execute करने के लिए भेजता है और उससे प्राप्त result को पुनः user के समझने योग्य भाषा में बदलता है ।

iv ) यह computer के सभी resources को manage करता या हम कह सकते हैं कि हम operating system का प्रयाग करके computer के सभी resources को manage कर सकते हैं ।

Classification of Operating System in hindi


Operating system को उपयोग के आधार पर निम्नलिखित प्रकार में विभाजित कर सकते हैं।

1) Simple Batch operating System

2) Multiprogramming Batch System

3) Time Sharing Operating System

4) Parallel operating System

5) Distributed operating system

1) Simple Batch Operating System in Hindi


Simple batch system में उपयोगकर्ता और computer के बीच परस्पर क्रिया नहीं होती , इसमें दोनों को एक दूसरे से communicate करने के लिए मध्ययस्थ व्यक्ति की आवश्यकता होती हैं , इसमें उपयोगकर्ता अपने कार्य को पूरा करके operator को दे देता है , जो लिखित रूप में होता है ।

इसके पश्चात् operator उन विभिन्न कार्यों को batch के रूप में computer में type करके भेजता है । इस भेजे गये विभिन्न jobs , को भाषा के अनुसार एक दूसरे से जोड़ते हैं । इसके पश्चात् एक विशेष प्रकार के program के द्वारा प्रत्येक batch program को execution किया जाता है । प्रोसेसिंग की क्रिया पूर्ण हो जाने के पश्चात् उन्हें मुख्य memory से . . primary Memory में स्थानांतरित कर दिया जाता है । ये क्रिया प्रत्येक jobs के पूर्ण होने तक चलते रहते है memory को अन्य execution के लिए रिक्त कर दिया जाता ।

Disadvantages of simple batch processing :

  • इसमें किस job को पहले करना है और किसे बाद में इसके लिए प्राथमिकता का निर्धारण करने के लिए कोई सूत्र, निर्धारित नहीं किया गया है ।
  • इसमें उपयोगकर्ता और system के बीच बिल्कल भी, कम्यूनिकेशन नहीं होता है । जिसकी वजह से अनेक ऐसे होते हैं जो operator के द्वारा गलत तरीके से दिया जाता है ।

2 ) Multiprogramming batch operating System


इस तकनीक में operating system किसी एक job को execution के लिए लेता है और तुरंत उसका execution आरंभ कर देता है । जब उस job के process को आगे करने के लिए किसी प्रकार के input की आवश्यकता होती है उस दौरान उस job को waiting state में रखकर अन्य job का प्रोसेस आरंभ कर दिया जाता है । इस प्रक्रिया में memory की समस्या हो सकती है ।

इसके समाधान के लिए जो job wait state में होता है उसे जाता है उसे main memory से secondary memory ( Hard Disk ) में स्थानांतरित कर दिया जाता है । Multiprogramming system का लाभ यह है कि इसमें CPU idle stage में नहीं पहुंच पाता है । उसके पास लगातार process के लिए job उपलब्ध होते हैं ।

3 ) Time sharing operating system in hindi


जब एक ही computer में अनेक उपयोगकर्ता अलग - अलग कार्य करते हैं तो time sharing की आवश्यकता होती है । इसमें एक ही processing unit से अनेक terminal ( keyboard , mouse इत्यादि ) को जोड़ दिया जाता है । इससे अलग - अलग processing unit लगाने का खर्चा बच जाता है और एक ही processing Unit में अनेक उपयोगकर्ता अलग - अलग कार्य कर सकते हैं ।

चूंकि एक से अधिक उपयोगकर्ताओं के द्वारा एक ही समय में अलग - अलग कार्यों को किया जाता है जिसे सम्पन्न करने के request ke लिए CPU के द्वारा time sharing की जाती है । इसका लाभ यह है कि इससे आप अलग - अलग processing unit लगाने के खर्च एवं जगह को बचा सकते हैं । Time sharing का उदाहरण है railway reservation System जहा एक ही समय में अनेक व्यक्ति को reservation ticket प्राप्त करने की कोशिश करते हैं परंतु इसमें जिस व्यक्ति का reservation request पहले आता है पहले उसी को berth देने का कार्य किया जाता है ।

Time Sharing System, Multiprogramming की तरह ही कार्य करता है । इस system को multiprogramming system का विस्तार रूप माना जा सकता है । इन दोनों में मुख्य अंतर यह होता है कि multiprogramming system में अधिकतम जोर CPU को अधिक से अधिक उपयोग करने पर दिया जाता है जबकि Time Sharing System में response time को कम करने पर जोर दिया जाता है ।

4) Parallel Operating System in hindi


वर्तमान computer को देखें तो यह अपने आरंभ के computer से काफी विकसित हो गया है वर्तमान computer में processing speed इतनी अधिक हो गई है कि यह बड़े बड़े कार्यो को मिनट में कर देता है । इसलिए यह आवश्यक है । कि CPU के idle process को समाप्त करने के लिए उसे एक समय में एक process न देकर उसके सामान्तर ( parallel ) मे अन्य process दिया जाये जिसे CPU उन jobs को लगातार करते जाता है । परंतु एक से अधिक process को सामान्तर करने के लिए यह आवश्यक है कि सभी process के विषय में जानकारी साझा किया जा रहा हो।

5) distributed operating system in hindi


Distributed system में कम्प्यूटर किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वतंत्र रूप से अन्य computer से communication कर सकते हैं । यह communication के लिए जानकारियों को स्थानांतरित करते हैं अर्थात् यह एक दूसरे को message भेजते हैं ।

इस message के द्वारा वह दूसरे computer से सभी प्रकार के कार्य को करा सकते हैं जैसे उन्हें किसी program को execute करना होता है तो इसके लिए message pass किया जाता है । इसमें computer के पास अपनी memory , CPU होती है जिसे यह किसी अन्य computer के साथ साझा नहीं करते ।

Distributed system में निम्न दो तकनीक होते हैं जिसके द्वारा computer system को संगठित किया जा सकता है :

a ) Client Server Architecture

b ) Peer to Peer Architecture

ऑपरेटिंग सिस्टम के द्वारा किए जाने वाले कुछ मुख्य कार्य इस प्रकार है।


Process Management:


Process Definition : Process , उस computer program को कहते हैं जिसका processor के द्वारा execution किया जा रहा है । जिसे अन्य शब्दों में instance of a program भी कह सकते हैं । Operating system के द्वारा अनेक program execution के लिए processor को भेजे जाते है जिन्हें उसके priority और निर्धारित scheduling के अनुसार उन्हें process करता है ।

Processing इस बात पर निर्भर करता है कि operating system किस program के execution को पहले चाहता है वह उसी आधार पर process programs के लिए priority set करता है । हम जानते है कि निर्देशों के समूह को computer program कहते हैं और इन्हीं computer program के मदद से सभी प्रकार के computer software तैयार किया जाता है ।

इन्हीं software program को कार्य करने के लिए process की आवश्यकता होती है । यह एक छोटा सा background प्रक्रिया है जो आपके system में operating system के खुलने के साथ लगातार चलता रहता है ।

Memory Management


Main Memory Management : Computer के आंतरिक physical memory को main memory के नाम से जानते हैं । Memory का सही तरीके से इस्तमाल करने के लिए memory management करना आवश्यक हाता है । Operating system द्वारा memory management कर के system के मुख्य memory का प्रबंधन एवं नियंत्रण किया जाता है ।

Memory management के द्वारा memory के प्रत्येक track का records रख सकते हैं । यह हमेशा इस बात की जॉच करता रहता है कि memory process के लिए कितना allocate किया गया है । यह भी निर्धारित किया जाता है कि किस process को कितने समय तक memory में रहना है और कितना स्थान घेरना है ।

Memory management में दो प्रकार के register जिन्हें base register और limit register के नाम से जानते हैं इनका उपयोग करके सुरक्षा प्रदान किया जाता है । Base register का कार्य भौतिक memory के पता को रखना होता है साथ ही उसके लिए सीमा और आकार का निर्धारण करना होता है ।

Storage Management


File - System Interface Computer में जानकारियों को संगठित करने के लिए संग्रहण माध्यम का उपयोग किया जाता है । जिसे दो भागों में बाँटा जाता है एक internal storage device एवं दूसरा external storage device , सामान्यतः internal storage में जानकारियों का संग्रहण अस्थाई रूप में होता है ।

इसमें जानकारी तब तक संग्रहित रहती है, जब तक computer system मैं power supply होते रहता है । इसलिए जानकारियों को स्थाई रूप से memory संगहित करने के लिए external storage device ( HDD , CD , DVD इत्यादि ) का उपयोग किया जाता है जिसमें सबसे प्रमुख storage device HDD ( Hard Disk Drive ) है । Permanent storage device में जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए एक पहचान की आवश्यकता होती है ,

Operating System in Hindi


जिसके द्वारा उसे कभी भी प्राप्त किया जा सकता है । इसी पहचान को file कहते हैं, इस पहचान को operating system user से उसके जानकारियों को और physical संग्रहण माध्यम में रखने के पूर्व प्राप्त करता है । file सबधित जानकारियों के समूह का एक पहचान होता है जो secondary storage में रखे जानकारियों को पुनः प्राप्त करने को लिए आवश्यक होता है |

File का उपयोग सामान्यतः data program ( source और object code ) को पहचान के लिए किया Data file की content के रूप में numeric , अल्फान्यूमैरिक या binary data हो सकता है । वही कुछ file , free Form जिसे text file भी कहते हैं या rigidly format हो सकते है ।

file system implementation


फाइल सिस्टम मुख्यतः दो प्रकार का होता है Logical And Physical Files System फाइल सिस्टम क्या होता है :- File System का प्रयोग data को किस प्रकार से file में संग्रहित करना है या उसे किस प्रकार प्राप्त करना है इसे निर्धारित करने के लिए करते हैं । File system होने से data के प्रत्येक टकडों का रिकॉर्ड होता है अर्थात् file के प्रत्येक भाग इसलिए एक दूसरे से जुड़े होते हैं क्योंकि file system में उनकी जानकारी होती है और data को संग्रहित किया जाता है तो उसके प्रत्येक भाग को पहचान दिया जाता है उसी पहचान के आधार पर वह उसे access करता है ।

File system अनेक प्रकार के होते हैं और प्रत्येक का एक अलग structure और properties होता है । प्रत्येक file system को किसी विशेष उद्देश्य पूर्ति हेतु तैयार किया जाता है । Optical disk में उपयोग के लिए तैयार एक प्रसिद्ध file system ISO 9660 है । इसमें यह परिभाषित किया गया है कि यह file system optical disk जैसे : CD , DVD इत्यादि में किस प्रकार data को संग्रहित करके रखता है ।

Operating System in Hindi


File system को अलग - अलग प्रकार के संग्रहण इकाई के लिए अलग - अलग प्रकार से desien किया जाता है । Computer में सबसे अधिक उपयोग होने वाला बाहरी storage device hard disk होता है जिसमें संग्रहित करने के लिए file system के द्वारा एक चुम्बकीय क्षेत्र तैयार किया जाता है, और read - write head, file system के अनुसार data को राइट करता है, इस प्रकार के file System जो उसी कंप्यूटर में डाटा को लिखते हैं , उन्हें local storage file system के नाम से जानते हैं ।

Network में उपयोग होने वाले file system भी होते हैं,इनके द्वारा file को access करने के लिए Network protocol जैसे : 9P , SMB इत्यादि का उपयोग इसी प्रकार कुछ file system virtual ' भी होते हैं "backing store" का उपयोग किया जाता है ।

Comments

Popular posts from this blog

Unix operating system in Hindi